Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोरोना से बचाव के लिए 15 अगस्त तक सभी करवाएं अपना टीकाकरण : कृतिका
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोरोना से बचाव के लिए 15 अगस्त तक सभी करवाएं अपना टीकाकरण : कृतिका

RNS INDIA NEWS 10/08/2021
default featured image

आरएनएस ब्यूरो

सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी जिला वासियों से आग्रह किया है कि 15 अगस्त, 2021 तक सभी कोविड-19 से बचाव के लिए अपना प्रथम टीकाकरण अवश्य करवा लें।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सोलन जिला तथा प्रदेश में वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए दवा की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि 15 अगस्त, 2021 तक सोलन जिला में निवास कर रहे सभी जन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपना प्रथम टीकाकरण करवा लें।
उपायुक्त ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 15 अगस्त, 2021 तक जिला में विशेष कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि कोविड-19 संकट से बचाव में टीकाकरण समुचित सुरक्षा प्रदान करता है और यह पूरी तरह सुरक्षित है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने इस संदर्भ में कहा कि अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविड-19 की पहली डोज अवश्य लगवानी होगी ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे। उन्होंने सभी से आग्रह किया अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें।
उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बना किसी डर के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है।
डॉ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोड़ी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करते रहें।

Attachments area

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंनगबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित
Next: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम तय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.