Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गेहूं की अगेती प्रजाति की बुआई में जुटे किसान
  • हरिद्वार

गेहूं की अगेती प्रजाति की बुआई में जुटे किसान

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

रुड़की। नवंबर माह में किसान गेहूं की अगेती प्रजाति की बुआई करने में जुट गए हैं। पोपुलर उगाने वाले किसान भी गेहूं की अच्छी पैदावार लेने के लिए अगेती फसल के लिए बुआई कर रहे हैं। भगवानपुर क्षेत्र के आठ-दस गांवों में सौ एकड़ से अधिक भूमि के रकबे में किसान गेहूं की अगेती फसल प्रजाति की बुआई कर चुके हैं। छांगामजरी के किसान अनूप सिंह ने बताया कि गांव में पिछले दो दिनों से गेहूं बुआई का काम चल रहा है। सिंचाई के बाद कुछ किसान अभी भी गेहूं बुआई के लिए खेतों को तैयार करने में लगे हैं। बताया कि गांव के कई किसानों ने पोपुलर उगाने के साथ गेहूं की पैदावार लेने के लिए 50 एकड़ से अधिक भूमि में अभी तक बुआई की है। नागल पलुनी के किसान ऋषीपाल ने बताया कि पोपुलर के साथ गेहूं की पैदावार लेने के लिए अगेती प्रजाति की बुआई ही लाभकारी है। उन्होंने बताया कि पोपुलर के साथ की अगेती की बुआई 4 से 5 कुंतल गेहूं की पैदावार ली जा सकती है। जिस कारण नवम्बर माह के शुरू में ज्यादातर किसान पोपुलर की फसल के साथ गेहूं की अगेती प्रजाति की बुआई कर रहे हैं। उनका कहना है कि 50 एकड़ से अधिक भूमि में अभी तक गेहूं की अगेती प्रजाति की बुआई किसान कर बंदाखेड़ी के किसान पवन ने बताया कि क्षेत्र के लघु कृषकों ने भी पोपुलर व यूकेलिप्टिस खेतों में लगाया हुआ है। उक्त किसान सब्जी फसल के साथ अब इन खेतों में ही अगेती गेहूं बुआई में जुटे किसान गेहूं की बुआई भी कर रहे है। जिससे 40 एकड़ से अधिक रकबे में लघु कृषक भी गेहूं प्रजाति डब्लू 222 की बुआई किए हुए है। भगवानपुर कृषि ईकाई प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र के आस पास खेतों में अधिकांश किसानों ने पोपुलर उगाया हुआ है। पोपुलर के साथ गेहूं की अच्छी पैदावार लेने के लिए अगेती प्रजाति की बुआई ही किया जाना जरूरी है। क्योंकि पछेती प्रजाति की बुआई करने से फसल पकने के समय मार्च माह में पोपुलर के पेड़ों से पतझड़ होना शुरू हो जाता है। नतीजतन गेहूं की उचित पैदावार नहीं हो पाती है। जिस कारण क्षेत्र में किसान गेहूं की अगेती प्रजाति की बुआई कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर बागेश्वर जिला प्रशासन और जनपद पुलिस के मध्य हुआ वॉलीबॉल मैच का आयोजन
Next: टीवी चैनलों के लिए मोदी सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश, सीधा प्रसारण के लिए नहीं लेनी होगी पूर्व अनुमति

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.