Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गीता भवन के बप्पा बने सबके आकर्षण का केंद्र
  • हरिद्वार

गीता भवन के बप्पा बने सबके आकर्षण का केंद्र

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
22 (16)

हरिद्वार।  बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरूआत की गयी। विभिन्न पण्डालों में गणपति की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। भोलागिरी रोड़ स्थित गीता भवन में भी बुधवार को श्री महामाया गणपति संगठन द्वारा स्थापित की गयी गणपति के बाल स्वरूप की मूर्ति की आंखें और मूवमेंट करती सूंड वाली मूर्ति को परीडा मूर्ति कला केंद्र तैयार की गयी है। बाल गणेश का यह रूप सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाल गणेश की इस प्रतिमा को गीता भवन के बप्पा नाम दिया गया है। श्री महामाया गणपति संगठन के संयोजक धीरज अनेजा ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष भव्य गणेश्ाोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें अलग-अलग थीम पर आधारित गजानन की प्रतिमाएं स्थापित की जाती है। इसके पहले सोंफ, अनाज और कोरोना थीम पर आधारित गणपति किए जा चुके हैं। इस बार गणपति को वास्तविक रूप देने का प्रयास करते हुए मूर्ति की आंखें और सूंड में मूवमेंट किया गया है। जिसे श्रद्धालुओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।  इस अवसर पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश  की गीता भवन में स्थापित मूर्ति को देखकर लग रहा है कि साक्षात भगवान श्री गणेश विराज गए हैं। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे शांभवी धाम और काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि गीता भवन आकर गणपति के दिव्य दर्शन करें। उन्होंने भगवान गणेश से उत्तराखण्ड की खुशहाली और सभी के कष्टों को दूर करने की प्रार्थना भी की। इस दौरान धीरज अनेजा, सचिन वर्मा, अधीर कौशिक, स्वामी आनंद स्वरूप, पंडित देवेंद्र कृष्ण आचार्य, सचिन वर्मा, रोहन दास, अवधेश खत्री, सत्यम चावला, सचिन सैनी, लोकेश गिरी, राहुल, जितेंद्र, बाले, धर्मेंद्र, टोनी, राजेश अरोड़ा, ललित अरोड़ा, इसान झा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन सौ ग्राम चरस सहित एक दबोचा
Next: 4 सितंबर को कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.