Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश
  • नैनीताल

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
default featured image

नैनीताल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश दे दिया गया है। करीब चार सौ शोधार्थियों को शोध पत्र जमा करने की अनुमति दी गई थी, मगर उन्हें भी छात्रावास खाली करने को कह दिया गया है। ऐसे में विवि के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब परिसर विद्यार्थियों के बिना सूना हो जाएगा। एक दो दिन में छात्रावास खाली हो जाएंगे। अफगानिस्तान, म्यामार, नेपाल जैसे देशों के विद्यार्थी भी यहां पढ़ाई करते हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण में भी विवि में शोधार्थी व विदेशी छात्र हास्टल में रुके थे। इस बार कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए शासन ने 30 अप्रैल तक उच्च शिक्षण संस्थाएं बंद कर दिया है। विवि प्रशासन ने एक सप्ताह पहले केवल उन विद्यार्थियों को छोडक़र हास्टल खाली करने को कहा था, जिनका हाल में डिग्री व शोध पत्र जमा होने हैं। करीब 3600 विद्यार्थी घर चले गए और करीब चार सौ ऐसे विद्यार्थी थे, जिनकी डिग्री व थीसिस जमा होने हैं, वे लोग रुक गए थे। विवि प्रशासन ने गुरुवार को सभी विद्यार्थियों को हास्टल खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि विदेशी छात्रों में जिनकी समस्या है, उन्हें छात्रावास में रहने की अनुमति दी गई है। इस वजह से विवि एक दो दिन में पूरी तरह सूना पड़ जाएगा। जबकि ग्रीष्मावकाश में भी शोधार्थी से विवि परिसर में चहल पहल बनी रहती थी।
शिक्षकों का कहना था कि कोरोना महामारी की वजह से विवि प्रशासन ने ऐसा निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों को डेढ़ दो माह बाद ही बुलाया जा सकता है। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कुछ लोग अपने आवास से पढ़ा रहे हैं तो कुछ लोग कक्षाओं में आकर आनलाइन पढ़ा रहे हैं। कृषि महाविद्यालय के डीन डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण नियंत्रण से हो रहा बाहर
Next: सीएम ने दी प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाऐं

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.