Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: सतपाल महाराज
  • देहरादून

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सनातन की आत्मा गौमाता में निवास करती है। आज के समय में जब समाज अपनी जड़ों से दूर होता जा रहा है। ऐसे में गौमाता की गुम होती भूमिका और महत्व को समझाने का प्रयास फिल्म ‘गोदान’ के माध्यम से किया गया है। ये बात पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘गोदान’ के टीज़र, गीत और पोस्टर लांच के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहाँ अब पारंपरिक कहानियों के साथ-साथ सामाजिक विषयों और वैचारिक मुद्दों पर भी सार्थक फिल्में बन रही हैं। महाराज ने बताया कि विनोद चौधरी के निर्देशन में बनी फीचर फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी 2026 से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गौमाता के महत्व को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विशेषकर युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। मंत्री सतपाल महाराज ने विश्वास जताया कि यदि गौ-हत्या जैसे अपराधों में संलिप्त लोग इस फिल्म को देखें, तो उनके भीतर निश्चित रूप से आत्मपरिवर्तन होगा। कार्यक्रम में श्री बद्रीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विश्व संवाद केंद्र के प्रबंधक सुरेंद्र मित्तल, कामधेनु गौशाला समिति की सदस्य मनिका शर्मा सहित फिल्म से जुड़ी टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन को उक्रांद का समर्थन
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी चार बच्चों के बाप को 20 साल कैद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.