Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गेट से टकराई बाइक, युवक के गले में सरिया घुसी
  • देहरादून

गेट से टकराई बाइक, युवक के गले में सरिया घुसी

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। टौंस कॉलोनी से नेहरू मार्केट डाकपत्थर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल के गेट से जबरदस्त ढंग से टकरा गयी। जिससे स्कूल का गेट टूट गया और स्कूल के गेट की एक सरिया बाइक सवार के गले में घुस गयी। जबकि एक सरिया से बाइक सवार का सिर और चेहरा छिल गया। मौके पर पहुंचे डाकपत्थर चौकी प्रभारी ने बाइक सवार के गले से सरिया निकालकर उसे सीएचसी विकासनगर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे राकेश पुत्र संतराम निवासी जस्सोवाला अपनी बाइक पर सवार होकर टौंस कॉलोनी से नेहरु मार्केट की ओर जा रहा था। बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल नेहरू मार्केट के गेट से जबरदस्त ढंग से टकरा गयी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज डाकपत्थर अर्जुनसिंह गुसाईं ने किसी तरह से बाइक सवार के गले में घुसी सरिया को बाहर निकालकर तत्काल अपनी निजी कार से बाइक सवार को सीएचसी विकासनगर पहुंचाकर भर्ती कराया। बताया कि परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला दिया है। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.विजय सिंह ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालका शिमला रेल मार्ग पर 23 जगहों पर गिरा पहाड़ का मलबा, टॉय ट्रेन का संचालन बंद
Next: दधोऊ की महिलाओं ने चूड़ेश्वर महाराज को देव पालकी भेंट की

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.