Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैस एजेंसी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
  • देहरादून

गैस एजेंसी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

ऋषिकेश (आरएनएस)। श्यामपुर क्षेत्र में गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद कर्मचारियों में रोष फैल गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने श्यामपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर गैस आपूर्ति रोक दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिद्दरवाला स्थित गैस एजेंसी का वाहन रोजाना की तरह गैस वितरण कर वापस लौट रहा था। वाहन में दो कर्मचारी तैनात थे। रास्ते में रुकने के दौरान एक युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में विवाद शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पर उसने एक कर्मचारी पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान दूसरे कर्मचारी के साथ भी हाथापाई की गई और उसके पास मौजूद नकदी बैग छीनने का प्रयास किया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल कर्मचारी को अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया।

गैस एजेंसी प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो गैस आपूर्ति बाधित की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे के चिह्नित खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें
Next: कांग्रेस ने राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.