Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गर्मी की छुट्टी के बीच रेलवे ने किया 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त
  • राष्ट्रीय

गर्मी की छुट्टी के बीच रेलवे ने किया 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। गर्मी की छुट्टी के मौसम में रेलवे ने अचानक यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। रेलवे 17 मई से आठ जून के बीच 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और चार से अधिक ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है।
रेलवे का ये फैसल उन लोगों के लिए मुसीबत भरा साबित होने वाला है जिन्होंने लंबी-लंबी लाइन लगाकर रिजर्वेशन कराया और ये ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे के अचानक आए इस फैसले से ढेर सारे यात्री मायूस हो गए हैं। रेलवे ने गोंडा के रास्ते मुंबई, दिल्ली, जम्मूतवी, अहमदाबाद, चंडीगढ़, डिब्रूगढ़ सहित अहम स्टेशनों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लंबी अवधि के लिए निरस्त कर दी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा स्टेशन की यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग करेगा। इस कारण गोरखपुर के रास्ते लखनऊ की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनें 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनें बीच रास्ते रोकी जाएंगी।
गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस,गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ये तमाम ट्रेन इस कारण 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेंगी।
वहीं गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 17 से 30 मई तक, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 18 व 25 मई को, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 21 व 28 मई को दो घंटे, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक से आठ जून के बीच अलग अलग दिन पर चार घंटे तक देरी से चलेगी। इसके साथ ही ग्वालियर से 18 मई से आठ जून तक चलने वाली ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस लखनऊ में, अहमदाबाद से 21 मई से चार जून तक चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर निरस्त रहेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाटो में जाकर ही रहेंगे फिनलैंड और स्वीडन, तुर्की भी हुआ राजी
Next: एलजी मनोज सिन्हा का फैसला, कश्मीरी पंडित कर्मियों की सुरक्षित जिला मुख्यालयों पर होगी तैनाती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.