Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों पर झूमे मेलार्थी
  • उत्तरकाशी

गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों पर झूमे मेलार्थी

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के स्थापना दिवस पर डुंडा में आयोजित पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले के चौथे दिन गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी व लोक गायक अनिल बिष्ट के गीतों की धूम रही। इस मौके पर नेगी ने सर स्याली रमदेई, फ्यूोंली बोलू यां बुरांश बोलू की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर मेलार्थी दिनभर झूमते रहे। मां रेणुका संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से डुंडा में आयोजित पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले की चौथे दिन शुरुआत लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने जय अम्बे जगदम्बा भवानी की स्तुति से की। इसके बाद उन्होंने फ्यूोंली बोलू या बुरांश बोलूं व सर स्याली रामदेई के साथ ही माछी पाणी सी, ठंडो रे ठंडो व दिले धारू बोला.. आदि गीतों की प्रस्तुति दी और दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं इनके साथ आए लोक गायक अनिल बिष्ट ने जीतू ले बग्डवाल व अमित खरे ने भामा तेरी ज्यून सी मुखड़ी गीत की प्रस्तुति दी और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यम्रम का शुभारंभ यमुनोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के धरोहर हैं। जिसमें लोगों को एक दूसरे से मेल मिलाप करने के साथ ही क्षेत्र की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है। मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार ने सभी अतिथियों का आभार जताया और आगामी वर्षों में मेले को और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग मांगा। शाम को सभी ग्रामीण व मेला समिति के सदस्यों ने देव डोली संग नृत्य किया और मेले का लुफ्त उठाया। वहीं दूर दराज क्षेत्र से आये लोगों ने भी मेले में सजी दुकानों से जमकर खरीदारी की। इस मौके पर समिति के सरंक्षक ठाकुमर महेन्द्र पाल परमार, जिपं उपाध्यक्ष कविता परमार, पदम दत्त जोशी, जय प्रकाश राणा, सुशील जोशी, राजेन्द्र भट्ट, राजेन्द्र जोशी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नये शिक्षा सत्र को लेकर अभिभावक और शिक्षकों की बैठक
Next: युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.