Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर रुद्रप्रयाग डीएम ने ली बैठक
  • रुद्रप्रयाग

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर रुद्रप्रयाग डीएम ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाए जाने और अनेक व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। साथ ही सभी अफसरों को 26 जनवरी के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी दफ्तारों में कम वोल्टेज के बल्वों/एलईडी का प्रयोग करते हुए उन्हें प्रकाशमान किया जाएगा। पूर्व संध्या पर सांय 6 से रात्रि 11 बजे तक प्रकाशमान किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों को प्रकाशमान कराने के लिए स्थानीय निकायों, व्यापार संघ व अन्य गैर सरकारी संगठनों की सहभागिता ली जाए। बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे शिक्षा विभाग की देखरेख में जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जबकि प्रातः 9:30 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। सुबह 11 बजे से मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित होगा। जहां मुख्य अतिथि द्वारा झंडा रोहण करने के साथ ही परेड की सलामी ली जाएगी। यहां स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य कार्यक्रम के लिए टैंट एवं साउंड व्यवस्था के लिए लोनिवि, पानी के छिड़काव के लिए जल संस्थान को निर्देशित किया है। 25 जनवरी सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे एवं 26 जनवरी प्रातः 6 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के ईओ को जिम्मेदारी दी गई। उन्हें गुलाबराय मैदान की साफ सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र से स्वतंत्रता सैनानियों की सैन्य विधवाओं व आश्रितों को उनके घर जाकर शॉल वितरण कर सम्मानित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला विकास अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली जाए ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को 26 जनवरी के मौके पर सम्मानित किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों को फल-वितरण किए जाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में डीएफओ अभिमन्यु, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, सीओ हर्षवर्धनी सुमन आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी डीएम ने किया रैन बसरे का स्थलीय निरीक्षण
Next: आगराखाल के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.