Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आगराखाल के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
  • टिहरी

आगराखाल के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी (आरएनएस)। तहसील नरेंद्रनगर के आगरखाल-दियूली-कुसरेला मोटरमार्ग पर सलडोगी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब साढ़े 12 बजे आगरखाल से डेढ़ किमी आगे सलडोगी गांव के निकट एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना नरेंद्रनगर, आगरखाल चौकी तथा एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि दुर्घटना में कार में सवार दीवान सिंह(52) पुत्र सुन्दर सिंह निवासी ग्राम पाटा फकोट, सतीश सिंह(37) पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कसमोली तथा कुंवर सिंह(57) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम आगर की मौत हो गई। बताया कि शवों को खाई से निकालकर पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद पीएम के लिए श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर रुद्रप्रयाग डीएम ने ली बैठक
Next: प्रधान संगठन ने नए राशनकार्ड दिए जाने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.