Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री में पैदल मार्ग से तत्काल हटायें अतिक्रमण – डा. बिष्ट
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री में पैदल मार्ग से तत्काल हटायें अतिक्रमण – डा. बिष्ट

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी। आगामी 30 अप्रैल से प्रारांभ हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। यहां शुक्रवार को गंगोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री धाम के प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर तक पैदल मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश नपं ईटो व राजस्व कर्मियों को दिए हैं। शुक्रवार को डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री धाम का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर डीएम ने गंगोत्री में नगर पंचायत द्वारा संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू नहीं करने पर ईओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने ईओ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तीन दिन के भीतर चालू करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने प्रवेश द्वारा पर अतिक्रमण हटाने से पूर्व लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी में कहा कि पैदल मार्ग के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण होने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। जिसके लिए उन्होंने पैदल मार्ग पर पड़ी निर्माण समाग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
वहीं गंगोत्री धाम में स्नान घाटों एवं वहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा और स्नान घाट के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों,पैदल मार्गों में रंग रोगन और सजावट कार्यों को तेज गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गंगोत्री धाम में मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। शौचालय, चेंजिंग रूम आदि का कार्य किया जा चुका है। पैदल मार्ग पर सौ से अधिक स्ट्रीट लाइट लगायी जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट गंगोत्री धाम पीएल शाह, ईई विद्युत मनोज गुसाईं, ईई सिंचाई सचिन सिंघल, ईई जल संस्थान एलसी रमोला, मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, ईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहलगाम हत्याकांड के विरोध में विहिप ने फूंका पुतला
Next: जयडे हैकेट ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.