Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गंगोलीहाट में शिक्षकों का हल्ला बोल, मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में शिक्षकों का हल्ला बोल, मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
WhatsApp Image 2025-08-25 at 22.31.22_11zon

पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के बैनर तले ब्लॉक गंगोलीहाट के शिक्षकों ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि वे 18 अगस्त 2025 से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन शासन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि समान पेंशन और अन्य वाजिब मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं – शत-प्रतिशत पदोन्नति सुनिश्चित की जाए, प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती को निरस्त किया जाए और वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया तत्काल लागू की जाए।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 27 अगस्त से आंदोलन को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि इसके बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र बोहरा ने की, जबकि संचालन ब्लॉक मंत्री प्रहलाद सिंह परगाई ने किया। इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ठकुराठी, विक्की कड़कोटी, गिरधर बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। धरना स्थल पर गंगोलीहाट के ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को उचित मंचों पर उठाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक के आत्महत्या मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
Next: शहीद नर सिंह और टीका सिंह को बरसी पर दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.