Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर के जलवीर मोनू ने बचाई 600 से ज़्यादा ज़िंदगियां
  • हरिद्वार

गंगनहर के जलवीर मोनू ने बचाई 600 से ज़्यादा ज़िंदगियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

तैराकी के दम पर मोनू बने देवदूत, पुलिस और जनता दोनों की पहली उम्मीद

हरिद्वार। रुड़की की गंगनहर, जो कभी हादसों की वजह से बदनाम रहती थी, अब एक नाम से पहचानी जाने लगी है—मोनू। तैराकी में निष्णात मोनू ने न केवल सैकड़ों लोगों की जान बचाई, बल्कि आत्महत्या की कोशिश करने वालों को भी नई ज़िंदगी दी। इस साल जनवरी से अब तक वह 60 से ज्यादा लोगों को मौत के मुंह से निकाल चुके हैं, जबकि बीते पांच वर्षों में उनका आंकड़ा 600 पार कर चुका है।

मोनू अब हरिद्वार पुलिस टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। कांवड़ यात्रा से लेकर कलियर उर्स जैसे आयोजनों में पुलिस उनकी सेवाएं लेती है। यही नहीं, कई बार लोग गंगनहर में किसी को डूबते देख पुलिस को नहीं, सीधे मोनू को फोन करते हैं।

एसएसपी हरिद्वार उनकी बहादुरी और सेवाभाव को तीन बार सम्मानित कर चुके हैं। नहर में अटके शवों को बाहर निकालने की जिम्मेदारी भी अब पुलिस मोनू को ही देती है। खुद मोनू बताते हैं कि अब तक वे लगभग 500 शव गंगनहर से निकाल चुके हैं।

मोनू का जीवन संघर्षों से भी भरा है। वे सोलानी पार्क के पास एक झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं और वहीं एक छोटी चाय की दुकान चलाकर परिवार का गुज़ारा करते हैं। गंगनहर के पास होने के कारण घटनास्थल तक उनकी पहुंच बेहद त्वरित होती है।

तीन बच्चों के पिता मोनू अब उन्हें भी तैराकी सिखा रहे हैं, ताकि वे भी भविष्य में लोगों की जान बचाने के काम आ सकें। मोनू कहते हैं, “किसी की जान बचाने की जो संतुष्टि होती है, वो किसी इनाम से बढ़कर होती है।”

अब पुलिस मोनू को ‘आपदा मित्र’ नियुक्त करने की तैयारी कर रही है, ताकि उन्हें मानदेय के साथ एक स्थायी पहचान मिल सके। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मोनू का नाम आपदा मित्र योजना के तहत भेजा गया है, जिससे उन्हें सरकारी स्तर पर सहायता मिल सके और वह अपनी सेवाएं और बेहतर ढंग से जारी रख सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ के देव दर्शनी में तीर्थयात्रियों को जाम से मिलेगी निजात
Next: ‘भोर’ काव्य संग्रह का लोकार्पण, नवीन बिष्ट की रचनाओं को मिली सराहना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.