Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गेम खेलने को नहीं मिला मोबाइल फोन, तो किशोर ने लगा ली फांसी
  • पिथौरागढ़

गेम खेलने को नहीं मिला मोबाइल फोन, तो किशोर ने लगा ली फांसी

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
default featured image

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ स्थित नाचनी क्षेत्र में दाखिम गांव के कुरुवा तोक में 13 साल के किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है। बच्चे के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नाचनी क्षेत्र में दाखिम गांव के कुरुवा तोक निवासी दिनेश कुमार का 13 वर्षीय बेटा अंकित जूनियर हाईस्कूल दाखिम में सातवीं में पढ़ता था। रविवार शाम उसका शव घर में दुपट्टे से झूलता मिला। मामले में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान ममता देवी ने बताया कि अंकित मोबाइल पर पबजी सहित अन्य गेम खेलने का आदी हो गया था। रविवार को उसकी मां गांव के अन्य लोगों के साथ राशन लेने गई थी और छोटा भाई गाय चराने जंगल गया था। शाम पांच बजे मां घर लौटी तो अंकित फंदे पर झूलता मिला। यह देख मां के होश उड़ गए। ग्राम प्रहरी राजेंद्र प्रसाद ने मामले की सूचना नाचनी थाना पुलिस को दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले महिला आईपीएल में खेलती दिखेंगी उत्तराखंड की स्नेह राणा व मानसी नेगी
Next: चारों धाम व राज्य के पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश व तेज हवाओं ने दुश्‍वारियां बढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
  • फल एवं खाद्य प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
  • नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.