Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अभी जेल में ही रहेगा ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
  • राष्ट्रीय

अभी जेल में ही रहेगा ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी मामले में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को अभी जेल में ही रहना होगा। सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482 आईपीसी के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

इस बीच श्रीकांत त्यागी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि, मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग लूंगा और मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है। वीडियो में श्रीकांत यह भी बता रहा है कि किस तरीके से ये विवाद शुरू हुआ। उसने बताया कि उसके घर के सामने की ग्रीन बेल्ट, जिसका पूरी प्रॉपर्टी का 5 परसेंट अतिरिक्त देकर मिलता है, उसी को वह और अच्छी तरीके से ग्रीन एरिया में बदल रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। आखिरकार उसे मेरठ से पकड़ा गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीलवाड़ा में कार के पलटने से नासिक के एक परिवार की एक महिला की मौत एवं छह सदस्य घायल
Next: हाईकोर्ट ने खारिज की मास्क पहनने के खिलाफ जनहित याचिका, वकील को ठोका जुर्माना

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.