Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गलत नीतियों का दंश झेल रहे हैं लोग: मायावती
  • हरिद्वार

गलत नीतियों का दंश झेल रहे हैं लोग: मायावती

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

रुड़की। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जातिवादी और पूंजीवादी मानसिकता के तहत बनाई गई नीतियों का दंश लोग झेल रहे हैं। उत्तरप्रदेश सरकार में रहते हुए बसपा ने हरिद्वार जिले और पर्वतीय क्षेत्रों में भूमिहीन लोगों को खेती के लिए जमीन आवंटित की थी। यह बात गुरुवार को कलियर विधानसभा के कोर पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि बसपा पूरे उत्तराखंड में सभी सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सर्वसमाज के लोगों को टिकट दिए हैं। सभी विरोधी दलों की सरकारों ने गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारियों का शोषण किया। विरोधी पार्टी की सरकारों ने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की व्यवस्था नहीं की। पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ नही मिल पाया है। दलितों को अधिकार दिलवाने के लिए जो कानून बने हैं, उस पर सरकारें अमल नही कर पा रही हैं। उत्तराखंड में भी दलितों और मुस्लिमों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। किसान वर्ग भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान है। जातिवादी और पूंजीवादी मानसिकता के तहत बनाई गई नीतियों का दंश लोग झेल रहे हैं। पूंजीपतियों और धन्नासेठों का विकास होने के बजाय आम आदमी का विकास होना चाहिए।

कांग्रेस, भाजपा पूंजीपतियों और धन्नासेठों की मदद के लिए सत्ता में आती हैं। उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए ही नीतियां तैयार करती हैं। बसपा अपने कार्यकर्ताओं की मदद से चुनाव लड़कर प्रदेश और केंद्र की सत्ता में आना चाहती हैं। मायावती ने अविभाजित यूपी के समय बसपा की सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड जब उत्तरप्रदेश का हिस्था था तब अपने शासनकाल में पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए बहुत कार्य किए। अपने शासन में सख्त कानून चलाया और बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा।

यह रहे मौजूद –   प्रदेश प्रभारी शमशुददीन राइन, मेघराज जरावरे, नरेश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष और ज्वालापुर से प्रत्याशी शीशपाल सिंह, लक्सर से प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद, खानपुर से रवींद्र पनियाला, मंगलौर से हाजी सरवत करीम अंसारी, भगवानपुर से सुबोध राकेश, झबरेड़ा से आदित्य बृजवाल, रुड़की से हाजी तनवीर कुरैशी, कलियर से सुरेंद्र सैनी हरिद्वार से चरण सिंह, हरिद्वार ग्रामीण से युसूफ अंसारी, रानीपुर से ओमपाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार संहिता उल्लंघन मे आप प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
Next: फोन पर पैसे की डिमांड कर गोली मारने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.