Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गैरसैंण-नागचुला मोटर मार्ग पर कुणखेत गांव के पास खाई में गिरी रोडवेज बस, पांच लोग घायल
  • चमोली

गैरसैंण-नागचुला मोटर मार्ग पर कुणखेत गांव के पास खाई में गिरी रोडवेज बस, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

चमोली। देहरादून से नागचूलाखाल जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस गैरसैंण-नागचुला मोटर मार्ग पर कुणखेत गांव के पास 30 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि बस में चालक व परिचालक सहित सात यात्री सवार थे। हादसे में चालक, परिचालक और तीन यात्री को हल्की चोट आई हैं। मौके पर पहुंचे गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया सभी घायल निजी वाहन से अपने गंतव्य तक रवाना हो गए है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से नियमित नागचूलाखाल आने वाली परिवहन बस अंतिम स्टेशन नागचुलाखाल से 15 किमी पहले कुणखेत गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसा आज शनिवार शाम करीब 5 बजे हुआ। बस सड़क के क्षतिग्रस्त पुश्ते से गुजरते हुए अनियंत्रित होकर 30 मीटर खाई में गिर गई। इसमें नागचूलाखाल व रोहिडा जाने जा रहे पांच यात्रियों में से तीन को चोटें आयी हैं।

समय पर नहीं मिली सूचना:  कुणखेत गांव में दूरसंचार की लचर व्यवस्था के चलते पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग को भी सही समय पर सूचना नहीं मिल पायी। इसके चलते चोटिल यात्री दुर्घटनास्थल से स्थानीय वाहनों से व्यवस्था कर अपने घरों को निकल गए।

चालक और सहचालक भी हुए घायल:  वाहन चालक कालीचरण पुत्र बुद्दीराम निवासी सिमखोली पोखरी चमोली एवं सहचालक मनमोहन पुत्र वीरेंद्र निवासी कुणजुखाल सतपुली पौड़ी को भी हल्की चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष गैरसैंण सुभाष जखमोला ने बताया की सभी सवारियां नजदीकी गांवों की थी, जो अपनी व्यवस्था कर अन्य वाहनों से घरों को चले गये थे।

किसी भी मोबाइल कंपनी की सेवा सही से नहीं करती काम:  कुणखेत के पूर्व प्रधान आनंद सिंह एवं बहादुर सिंह ने बताया की गांव में दूरसंचार व्यवस्था नाममात्र की है। किसी भी मोबाइल कंपनी की सेवा सही से काम नहीं करती है। जिसको लेकर स्थानीय विधायक से लेकर केंद्र के मंत्रियों तक से गुहार लगाई गयी, लेकिन व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई। जिससे आपातकालीन स्थितियों में सूचनाओं का आदान प्रदान भी नहीं हो पाता। वहीं, सड़क की चौड़ाई कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 जनवरी को सीएम धामी करेंगे 70 विधानसभाओं में एक साथ आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित
Next: महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ, अस्पताल भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.