Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैरसैंण में पहली बार होगी राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस परेड
  • देहरादून

गैरसैंण में पहली बार होगी राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस परेड

RNS INDIA NEWS 06/11/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड गठन के 20 साल बाद पहली बार गैरसैंण में भी 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड का आयोजन होने जा रहा है। 2019 में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित गैरसैंण में आयोजित होने वाली इस पुलिस परेड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परेड समाप्ति के उपरांत गैरसैंण के इसी स्थान पर मुख्यमंत्री अपना संबोधन भी पेश करेंगे। राज्य गठन के बाद गैरसैंण में होने वाली पहली राज्य स्थापना दिवस की परेड के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार गैरसैंण जा चुके हैं। ताकि आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण में एक भव्य पुलिस परेड का आयोजन और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को मुकम्मल किया जा सके। हर वर्ष की तरह आगामी 9 नवंबर को भी देहरादून की पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस परेड का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी लेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।. वहीं देहरादून पुलिस लाइन का परेड कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत तत्काल ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गैरसैंण पहुंचेंगे। जहां वह पहली बार आयोजित होने वाली पुलिस परेड की सलामी लेने के साथ ही जनता को संबोधित करेंगे। राज्य गठन के बाद पहली बार 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण में आयोजित होने वाली पुलिस परेड के संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वाल आईजी अभिनय कुमार ने कहा कि वह खुद गैरसैंण पहुंचकर सभी तरह की तैयारियों को मुकम्मल करेंगे। ताकि 9 नवंबर को देहरादून पुलिस लाइन की परेड समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री राज्य स्थापना की गैरसैंण में आयोजित परेड में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शिरकत कर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी जांच से सरकार संतुष्ट, आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई जल्द
Next: कैसा रहेगा आपका राशिफल 07-Nov-20

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.