Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गैर पंजीकृत छोटे विक्रेताओं को ई-कॉमर्स मंचों से बिक्री की छूट, कैट ने किया स्वागत
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

गैर पंजीकृत छोटे विक्रेताओं को ई-कॉमर्स मंचों से बिक्री की छूट, कैट ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
default featured image

नयी दिल्ली। छोटे अपंजीकृत विक्रेताओं को ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से माल बेचने की अनुमति देने के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के निर्णय को एक बड़ा कदम बताते हुए परम्परागत व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्वागत किया है। कैट ने कहा है कि इससे छोटे व्यापारियों को कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को वीडिया कांफ्रेंसिंग से हुई 48वीं बैठक में जीएसटी परिषद ने छोटे अपंजीकृत विक्रेताओं और जीएसटी की कंपोजिट-कर योजना का लाभ उठाने वाली इकाइयों को कुछ शर्तों के साथ ई-कॉमर्स ऑपरेटरों (ईसीओ) के माध्यम से माल बेचने की ‘सैद्धांतिक मंजूरी’ दे दी है।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने एक बयान में इस निर्णय को एक ‘प्रगतिशील कदम’ बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीमती सीतारमण को धन्यवाद दिया है। कैट पिछले दो वर्षों से अधिक समय से इस तरह की मांग उठा रहा था।
जीएसटी परिषद के बाद जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे विक्रेताओं को अपने-अपने राज्य की सीमा के भीतर ही ई-कामर्स के माध्यम से माल की आपूर्ति करने की अनुमति देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी है।
परिषद ने इसके प्रासंगिक अधिसूचना जारी करने के साथ-साथ जीएसटी अधिनियम और जीएसटी नियमों में संशोधनों को मंजूरी भी दे दी है। इसके लिए जीएसटी पोर्टल पर आवश्यक क्षमता भी बनायी जाएगी।
इन तैयारियों के साथ यह निर्णय अगले वर्ष अक्टूबर से लागू किया जा सकता है।
आज की बैठक में कर योग्य क्षेत्र के बाहर के किसी स्थान से इसी तरह के किसी दूसरे कर योग्य क्षेत्र के बाहर के स्थान पर की गयी माल की आपूर्ति , समुद्री मार्ग में की गयी बिक्री और कस्टम हाउस क्लियरेंस से पहले गोदाम में पड़े माल की जीएसटी कर योग्य क्षेत्र से बाहर की गयी आपूर्ति को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने के संबंध में नियमों को और स्पष्ट करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जीएसटी अधिनियम 2017 की अनुसूची तीन में दो नए पैरा – 7, 8 (ए) और 8 (बी) जोड़े गए हैं। इन संशोधनों को एक जुलाई 2017 से प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि उस दिन से 31 जनवरी, 2019 की अवधि के दौरान ऐसे लेनदेन पर जीएसटी के संबंध में कोई संदेह और अस्पष्टता न रहे। श्रीमती सीतारमण ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि आज की बैठक में जीएसटी की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीआर मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Next: भंडारण विकास और कीट नियंत्रण की जानकारी दी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.