Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गहलोत ने कोयला आपूर्ति के लिए सभी वैकल्पिक उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • राष्ट्रीय

गहलोत ने कोयला आपूर्ति के लिए सभी वैकल्पिक उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजलीघरों को मांग के अनुरूप कोयले की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रदेश में कहीं भी विद्युत उत्पादन में बाधा नहीं आए।
गहलोत मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोयला आपूर्ति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए तमाम वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि ऊर्जा राज्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिल्ली जाकर संबंधित मंत्रालयों के स्तर पर उचित समन्वय करें। उन्होंने कहा कि कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए केन्द्रीय कोयला मंत्रालय तथा कोल इंडिया लिमिटेड से लगातार सम्पर्क रखा जाए। कोयला खदानों से कोयले के शीघ्र उठाव के लिए रेलवे से प्रदेश को और अधिक संख्या में रैक उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही आयातित कोयले अथवा शॉर्ट टर्म टेंडर के जरिए बिजली खरीद सहित प्रदेश के निजी थर्मल प्लांटों से उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर भी काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अधिकारी प्रदेश में विद्युत की सुचारू आपूर्ति के लिए नए कोल ब्लॉक्स आवंटन, कोयले के सुचारू परिवहन एवं भण्डारण की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें। अधिकारी सुनिश्चित करें कि विद्युत इकाइयों के संचालन के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयले का भण्डारण उपलब्ध हो ताकि कोयले की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कोल इंडिया सहित अन्य कंपनियों को भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं को भी समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश में कोयला संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके मद्देनजर केंद्र सरकार एवं कोल माइन्स आदि से निरंतर समन्वय बनाया जा रहा है। रेलवे से भी रैक की संख्या बढ़ाने के लिए आग्रह किया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कोल इंडिया की सहायक एनसीएल एवं एसईसीएल द्वारा तापीय विद्युत गृहों को 9 रैक प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है। पारसा ईस्ट एवं कांटा बेसिन कोल ब्लॉक से 8 से 9 रैक प्रतिदिन आपूर्ति हो रही है। फरवरी के बाद पारसा ईस्ट कांटा बेसिन ब्लॉक से कोयले की आपूर्ति बंद होने की संभावना है। से में कोल इंडिया लिमिटेड से अतिरिक्त कोयला आवंटन के लिए संपर्क किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीआईएसएफ ने समुद्र में डूबती नाव से 14 लोगों को बचाया
Next: रेलवे अंडर ब्रिज धंसा, मलबे में दबे कई मजदूर और कर्मचारी, 2 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.