Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गड़बड़ाने लगी प्रदेश में उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति
  • देहरादून

गड़बड़ाने लगी प्रदेश में उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। उत्तराखंड में स्थापित बड़े, मध्यम, लघु व एमएसएमई सेक्टर के करीब 66,500 से अधिक उद्योगों में करीब 70 फीसद कच्चा माल अन्य राज्यों से आता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते कोविड कफ्र्यू और लॉकडाउन लगा हुआ। ऐसे में कच्चा माल तैयार करने वाली फर्मों में कर्मचारियों की कमी हो गई है। इससे राज्य के उद्योगों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। राज्य में स्थापित करीब 22,400 लघु उद्योगों में बहुत कम मात्रा में कच्चा माल गोदामों में बचा है। इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच एमएसएमई के केवल दरवाजे खुले हैं, उत्पादन करीब 60 से 70 फीसद घट गया है। पहले तो स्थानीय उद्योगों में काम करने वाले कुछ कामगार नौकरी छोड़ अपने घरों को चले गए। कई कामगार खुद या परिवार का कोई सदस्य संक्रमित होने से काम पर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को सेलाकुई स्थित एक कॉर्टन उद्योग में प्रतिदिन काम करने वाले 120 कामगारों में से केवल 24 उपस्थित थे। यह स्थिति लगभग सभी उद्योगों में है।
राज्य फूड प्रोसेसिंग उद्योग संघ के संरक्षक अनिल मारवाह के मुताबिक सरकार और जिला प्रशासन ने उद्योग जगत को कोरोना कफ्र्यू से मुक्त रखा है, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उद्योग जगत अछूता नहीं है। कहीं न कहीं कच्चे माल की आपूर्ति, परिवहन, तैयार माल का निर्यात, शिफ्टों में काम करने से कामगार भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में शत फीसद उत्पादन जारी रखना संभव नहीं है। फूड प्रोसेसिंग यूनिटों में भी कारोबार 50 फीसद घट गया है। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्‍यक्ष राकेश भाटिया का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण उद्योगों में काम करने वाले कामगारों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अन्य राज्यों से आने वाला कच्चा माल बहुत सीमित मात्रा में ही मिल रहा है। उद्योगपति स्वयं कच्चा माल लेने भी दूसरे राज्यों को नहीं जा सकते हैं। उद्योग बहुत कम उत्पादन के सहारे चल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18-44 वर्ष के व्यक्तियों के टीकाकरण को शुरू हुआ पंजीयन
Next: कोविड नियमावली: मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि में बढ़ोतरी

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.