Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 18-44 वर्ष के व्यक्तियों के टीकाकरण को शुरू हुआ पंजीयन
  • देहरादून

18-44 वर्ष के व्यक्तियों के टीकाकरण को शुरू हुआ पंजीयन

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

देहरादून। अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। राज्य में जल्द ही 18-44 वर्ष के व्यक्तियों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए वृहद स्तर पर तैयारी चल रही है। बुधवार से टीकाकरण के लिए पंजीयन भी शुरू हो गया है। जिसे लेकर जन सामान्य में खासा उत्साह दिखाई दिया। यह अलग बात है कि टीकाकरण की तिथि अभी तय नहीं है। ऐसे में पंजीकरण के उपरांत अपॉइनमेंट शेड्यूल करने का विकल्प अभी नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि लाभार्थी पंजीकरण करा सकते हैं। दिनांक व समय का चयन वह बाद में कर सकेंगे। अभियान शुरू होते ही पंजीकरण की वरियता के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। वहीं चिकित्सकों ने युवाओं से अपील की है कि वह इस अभियान में बढ़ चढक़र हिस्सा लें। अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। दून मेडिकल कॉलेज के के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना दूसरी लहर की चपेट में सबसे अधिक युवा ही आ रहे हैं, इसलिए इनको टीका लगना बहुत ही आवश्यक है। जन सामान्य को इसका फायदा उठाते हुए टीका लगवाना चाहिए। टीका लगने के बाद कोरोना को हराने में और ताकत मिलेगी। इम्युनिटी मजबूत होने पर उनको किसी प्रकार का खतरा नहीं रहेगा। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत के मुताबिक कोरोना के खिलाफ वैक्सीन एक बड़ा हथियार है। इससे हमारा सुरक्षा चक्र मजबूत होगा। बिना किसी भय या भ्रम के वैक्सीन लगवाएं। मैं वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित हुआ, पर इसका फायदा ये रहा कि ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं आए। वैक्सीन लगवाएं ताकि हम जल्द कोरोना महामारी पर जीत दर्ज कर लें। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री का कहना है कि कोरोना को हराने में वैक्सीन काफी मददगार साबित हो रही है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। सरकार का यह अच्छा कदम है। सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। ताकि कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र मजबूत हो। वैक्सीन का ही सुरक्षा चक्र था, जो संक्रमित होने के बाद भी मेरी हालत सामान्य रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी ने की बिजली के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
Next: गड़बड़ाने लगी प्रदेश में उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.