Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • G20 समिट: 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने चार एजेंडों पर किया मंथन  
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

G20 समिट: 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने चार एजेंडों पर किया मंथन  

RNS INDIA NEWS 29/03/2023
Ramnagar 02

रामनगर (नैनीताल)। जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन था। इस दौरान 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। प्रधान वैज्ञानिक अजय कुमार ने बताया कि राउंड टेबल कार्यक्रम में वन हेल्थ मिशन समेत चार मुद्दों पर मंथन हुआ।
इसके जरिए एक कॉन्सेप्ट नोट तैयार किया जाएगा। इस नोट के आधार पर अगस्त में जी20 सीएसएआर कीबैठक होगी। जिसमें उसे फाइनल किया जाएगा। वन हेल्थ के तहत 11 अलग-अलग विभाग मिलकर एक साथ काम करेंगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों में और बेहतर ढंग से कार्य किया जा सके।
वन हेल्थ में मानव का स्वास्थ्य, पशुओं का स्वास्थ्य और वन्यजीवों का स्वास्थ्य तीनों शामिल है। कार्यक्रम में क्लाइमेट चेंज से होने वाली बीमारियों की चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें कोरोना को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में आयोजित समिट में दूसरे एजेंडे में विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ व निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचे, उस पर मंथन हुआ।  तीसरे एजेंडे में विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना शामिल था।  चौथे एजेंडे में वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञों ने मंथन किया।
बैठक में विश्व में बदलते मौसम व कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर राउंड टेबल में वैज्ञानिक चर्चा कर रहे हैं। ये बैठक क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरे विश्व के लिए काफी अहम होगी।
यह बैठक राउंड टेबल कांफ्रेंस ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में चल रही है। इस बैठक में 17 देशों से आए 51 डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि, बीते दिन विदेशी डेलीगेट्स का पंतनगर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान छोलिया नृत्य ने विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित किया, वहीं विदेशी मेहमान छोलियारों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। जिसके बाद विदेशी डेलीगेट्स लंच के लिए रुद्रपुर रवाना हुए थे और लंच करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमानों को रामनगर होटल लाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृहमंत्री अमित शाह 30 मार्च को हरिद्वार में होंगे
Next: राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन में उत्तराखंड के कर्नल अरोड़ा को तिहरा खिताब

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.