Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्ण लॉकडाउन की मांग को लेकर सीएम से मिले व्यापारी
  • देहरादून

पूर्ण लॉकडाउन की मांग को लेकर सीएम से मिले व्यापारी

RNS INDIA NEWS 17/09/2020
default featured image

देहरादून। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एहतियातन कदम उठा रही है। राजधानी देहरादून में पूर्ण लॉकडाउन कराने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से दून व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान देहरादून में बढ़ रहे कोविड-19 के खतरे को देखते हुए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखने की मांग की। राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए व्यापार संघ ने दून में पूर्ण लॉकडाउन रखने की मांग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की है। हाल ही में व्यापारियों ने एक आम बैठक के जरिए कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन पर एकमत राय दी थी। इसके बाद व्यापारियों ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और उनसे कोविड-19 पर चर्चा करते हुए बाजारों को शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रखने और लोगों की आवाजाही भी बैन करने की मांग की। यही नहीं इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7.00 बजे के बाद पूर्ण लॉक डाउन रखने की मांग भी की गई। हालांकि, इस मामले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों से बातचीत के बाद ही व्यापार मंडल की इस मांग पर फैसला करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोग नहीं माने तो उठाने होंगे सख्त कदम: राज्यपाल
Next: “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा ने किए फल वितरण

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.