Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एफआरआई में 107 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बाहरी लोगों के लिए इंस्टीट्यूट बंद
  • देहरादून

एफआरआई में 107 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बाहरी लोगों के लिए इंस्टीट्यूट बंद

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के कई शहरों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिंता की बात है कि राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को देहरादून स्थित वन अनुसंधान केंद्र (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) में कोरोना के 107 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद, संस्थान प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। एफआरआई के डायरेक्टर अरुण सिंह रावत ने बताया कि संस्थान में कोविड के 107 नए मामले आने बाद इंस्टीट्यूट को बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। चिंता की बात है कि राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के 1670 मामले एक दिन में दर्ज किये गये हैं। मसूरी में 39 मरीज मिले। जिले के अस्पतालों में 16 लोगों की मौत हुई है।

देहरादून में डबल म्यूटेंट वायरस सक्रिय
देहरादून में कोरोना का डबल म्यूटेंट और यूके वायरस कहर बरपा रहा है। इसकी तस्दीक दिल्ली एनसीडीसी से आई रिपोर्ट में होती है। दून मेडिकल कॉलेज की वीआरडीएल लैब से मार्च में भेजे गये 26 सैंपलों में पांच में दूसरे वेरियंट की पुष्टि हुई है। प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो. डा. शेखर पाल और को-इन्वेस्टिगेटर डा. दीपक जुयाल ने बताया कि कुल संक्रमितों में से पांच फीसदी सैंपल दिल्ली एनसीडीसी वेरियंट की पहचान को भेजे जाते हैं। मार्च में भेजे गये 26 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो सैंपल हमारी लैब से भेजे गये थे। उनमें से दो में यूके वेरियंट, एक में डबल म्यूटेंट वेरियंट और दो में अन्य वेरियंट मिले हैं। ये वेरियंट तेजी से फैलते हैं, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि दून में जो केस बढ़े हैं। वह इसी वेरियंट के न हो। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि पूर्व में भी डबल वेरियंट की पुष्टि दून की एक अन्य लैब के सैंपलों में हुई थी। इससे अंदाजा लगता है कि दून में यह वेरियंट सक्रिय है। हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेमडेसिविर कोरोना के इलाज की रामबाण दवा नहीं है और न ही यह जीवन रक्षक दवा
Next: बीएसपी के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन 2 के कंट्रोल रूम में इमरजेंसी बटन बंद करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.