Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फॉर्च्यूनर कार से हो रही थी गांजा तस्करी, 13.61 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

फॉर्च्यूनर कार से हो रही थी गांजा तस्करी, 13.61 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 14.49.18_11zon

अल्मोड़ा। जनपद पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। देघाट पुलिस ने लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से तस्करी कर ले जाए जा रहे 54 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 13.61 लाख रुपये आंकी गई है।

एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना देघाट पुलिस ने केदार उदयपुर रोड पर ग्राम उदयपुर स्थित डोभरी गधेरे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार संख्या सीएच-01एआर -9289 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी में रखे तीन कट्टों से कुल 54.450 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इनमें एक कट्टे में 20.100 किलो, दूसरे में 16.150 किलो और तीसरे में 18.200 किलो गांजा मिला।

पुलिस ने मौके से हिम्मत सिंह बोरा निवासी दुर्गापुरी रामनगर और भरत रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा तस्करी के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चेकिंग में उनकी योजना विफल हो गई।

इस कार्रवाई पर एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल करुण मिश्रा तथा कांस्टेबल उपेंद्र सिंह और नीरज बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन वृद्धाश्रम संपर्क मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Next: सुमित्रानंदन पंत जयंती पर कौसानी में होगा भव्य समारोह

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.