Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने पर जिपं सदस्य को पद से हटाया
  • ऊधम सिंह नगर

वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने पर जिपं सदस्य को पद से हटाया

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
default featured image

रुद्रपुर। शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के गुरुग्राम-शक्तिफार्म के जिला पंचायत सदस्य को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। सदस्य पर वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप थे। जांच के दौरान सदस्य अपने पक्ष में ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सके। अब उन्हें सदस्यता से हटाने के साथ ही यह पद रिक्त भी घोषित कर दिया गया है। गुरुग्राम तहसील सितारगंज निवासी निमाई चंद्र मंडल ने दो दिसंबर 2020 को मुख्य विकास अधिकारी को जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य द्वारा वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने का शिकायती पत्र सौंपा था। मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी किच्छा एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग सितारगंज को संयुक्त रूप से तराई पूर्वी वन प्रभाग के तहत वन विभाग के नाम दर्ज ग्राम नजीमाबाद, तहसील किच्छा के खाता संख्या 115 की भूमि की जांच करने के आदेश दिये गये थे। जांच में पाया गया है यह भूमि वर्ग 5-3 ख वन विभाग में दर्ज है। जांच में पता चला कि आचार्य मजरे में जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य पुत्र देवेन्द्र नाथ का पक्का आवासीय मकान वन विभाग की भूमि पर ही बना हुआ है। वन विभाग की अतिक्रमणकारियों की सूची में उत्तम पुत्र देवेन्द्र नाथ का नाम भी अंकित है।
इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 31 मार्च 2021 को जिला पंचायत सदस्य को कारण बताओ नोटिस भेजा गया, लेकिन एक वर्ष बाद भी कोई प्रामाणिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। संस्तुति के बाद निदेशक पंचायती राज ने पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 133 के तहत जिपं सदस्य को हटाने का आदेश पारित किया है। साथ ही कहा कि यह पद रिक्त रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
Next: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से एक यात्री की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.