Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों की हेरोईन सहित 7 गिरफ्तार
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों की हेरोईन सहित 7 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
default featured image

फिरोजपुर।  जिला फिरोजपुर में पुलिस ने नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग जगहों से 469 ग्राम हेरोइन, 800 बोतल अवैध शराब, 9 चोरीशूदा वाहन बरामद किए हैं और 2 सनेचरो व एक भगौड़े हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर सुरेंद्र लांबा ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि डीजीपी पंजाब के दिशा निर्देशों अनुसार समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार करने और नशे को नकेल डालने के लिए पुलिस द्वारा स्पेशल टीमें गठित करते हुए बड़ी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर रूपिंदर पाल सिंह एसएचओ थाना कुलगढ़ी के नेतृत्व में पुलिस ने रवि पुत्र महिंदर को गिरफ्तार करते हुए उससे 109 ग्राम हेरोइन और चोर गिरोह के सदस्य प्रीतम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और जीवन पुत्र सोनू को गिरफ्तार करते हुए उनसे चोरी के 8 मोटरसाइकिल और एक चोरीशूदा स्टीम कार बरामद किए हैं। एस.एस.पी. लांबा ने पत्रकारों को बताया के इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह के नेतृत्व में थाना कुलगडी की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र गुरमेज सिंह को गिरफ्तार करते हुए उससे 260 ग्राम हेरोइन ,एक आईफोन और एक वरना कार बरामद की है और निर्मल उर्फ निम्मा को गिरफ्तार करते हुए उससे 800 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएचओ थाना सिटी फिरोजपुर इंस्पेक्टर गुरप्रीत  सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रभजोत सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी गणेश एनक्लेव और लवली भंडारी उर्फ सागर स्नेचरो को गिरफ्तार करते हुए उससे महिलाओं की छीनी गई 2 सोने की बालियां बरामद की है और सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रोमस पुत्र सुरजीत, संदीप उर्फ काका और अमनदीप उर्फ अमन को एक i20 कार पर आते 100 ग्राम हेरोइन और 4500 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। एस.एस.पी.  ने बताया कि सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में एक कत्ल केस में फरार हुए भगौड़े करण एम जे पुत्र प्रताप को गिरफ्तार किया है । उन्होंने कहा कि किसी भी समाज विरोधी तत्व और नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 वर्षीय लड़के को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, परवान न चढ़ा तो की यह हरकत
Next: कई बार मना करने पर नाबालिग बहन ने दिखाई हिम्मत, खोल दी शर्मनाक करतूत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.