Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फायरिंग मामले में फरार आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

फायरिंग मामले में फरार आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। झुंड में एक युवक से मारपीट कर फायरिंग झोंकर घायल कर 10 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में ही पुलिस ने आरोपी के 12 साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। पांच नवंबर 2023 को खेड़ा निवासी अकिल अहमद पुत्र अल्ली ने पुलिस को तहरीर दी कि पांच नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे उनका भाई इजाज अहमद, दोस्त नन्दन यादव और नसीम अपनी स्कूटी से भदईपुरा निवासी इजाज अहमद से मिलकर अपने घर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में घात लगाये बैठे भदईपुरा निवासी विकेश यादव, हेमेन्त, आकाश यादव, आशीष यादव, अभय सक्सेना, अंकित थापा, शिवम यादव, अभय यादव, मुकेश कश्यप, आकाश ठाकुर, जितेन्द्र यादव, शिवम गुप्ता, कपिल शर्मा ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप था कि इस बीच आरोपियों ने उनके भाई पर तमंचे से फायरिगं कर दी। इससे उसके भाई इजाज के सिर और पेट में छर्रा लग गया और उनके दोनों हाथों की उंगली काट दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गये। वहीं रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि पीड़ित पर पुलिस ने 13 नामजद पर मुकदमा दर्ज कर पूर्व में ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तब से अभय यादव फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अभय को उसके घर भदईपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्तिफार्म में नौ हजार नये सदस्य बनायेगी भाजपा
Next: पाबौ के कई गांवों में गुलदार की दहशत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.