Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • फिर गरमाया राजस्व पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत का मामला
  • बागेश्वर

फिर गरमाया राजस्व पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत का मामला

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

मृतक के पुत्र ने की सीबीआई जांच की मांग

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील में राजस्व पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। मृतक के पुत्र ने पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में तीन पटवारियों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है, जो फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं। बीते वर्ष 29 मई 2020 को काफलीगैर तहसील के एक कक्ष में राजस्व पुलिस अभिरक्षा में ट्रैक्टर चालक भोपाल सिंह चौहान (उम्र 46 वर्ष) निवासी ग्राम तलाबपुर जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद राजस्व पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। वहीं, मृतक भोपाल सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान ने पिता की हत्या होने की आशंका जता तहरीर झिरौली थाने में दी। उन्होंने राजस्व पुलिस पर हत्या का आरोप लगा कठोर कार्रवाई की मांग भी की थी। पुलिस ने तब अज्ञात के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। तत्कालीन डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। रेगुलर पुलिस ने पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट की जांच आने के बाद तीन पटवारियों तारा दत्त पाठक, सुरेश सिंह रौतेला, प्रवीण सिंह टाकुली के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ कपकोट व जांच अधिकारी मदन लाल ने बताया कि तीनों पटवारियों पर कार्रवाई की गई थी। तीनों अभी जमानत पर हैं। अब पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं, मृतक के पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि फारेंसिक जांच से मामला स्पष्ट हो गया है। पटवारियों के साथ अन्य लोग भी लिप्त हैं, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी षडयंत्र के तहत हत्या की गई है।
बिसरा रिपोर्ट में निकला था कीटनाशक: जांच अधिकारी मदन लाल ने बताया कि मृतक भोपाल सिंह चौहान की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक पाया गया था। जांच में कार्बन 8 नाम का रसायन लिया जाना पाया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग ने फांसी लगा खुदखुशी की
Next: नाबलिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.