Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फाइनेंस कार्यालय के बाहर व्यापारियों का धरना, तालाबंदी की
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस कार्यालय के बाहर व्यापारियों का धरना, तालाबंदी की

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कार्यालय के बाहर गुरुवार को व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी लोन की किस्त और पूरा बकाया चुकाने पहुंचे एक कारोबारी को लगातार सर्वर डाउन का बहाना बनाकर टरका रहे हैं। उनकी मांग थी कि पूरा लोन चुकाने के बाद गिरवी रखा गया सोना तत्काल वापस किया जाए। करीब एक घंटे तक व्यापारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया। ट्रांजिट कैंप निवासी कारोबारी विकास बंसल ने बताया कि उन्होंने 15 महीने पहले गाबा चौक स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कार्यालय से लगभग 60 लाख रुपये मूल्य का सोना गिरवी रखकर 32 लाख का लोन लिया था। इसके बाद उन्होंने नियमानुसार 15 महीनों तक ईएमआई जमा की और पूरा बकाया चुकाकर सोना वापस लेने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि जब वह सोना लेने बैंक पहुंचे तो कर्मचारियों ने सर्वर डाउन होने की बात कहकर उन्हें टालना शुरू कर दिया। करीब आठ दिन तक लगातार चक्कर काटने के बावजूद सोना वापस नहीं किया गया। इस पर कारोबारी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा को मामले से अवगत कराया। गुरुवार दोपहर संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी फाइनेंस कार्यालय पहुंचे और तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के दौरान संजय जुनेजा ने कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राहकों के अधिकारों का खुलेआम हनन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। करीब एक घंटे बाद फाइनेंस कार्यालय प्रबंधन की ओर से संदेश आया कि कारोबारी का गोल्ड लोन जमा कर गिरवी रखा गया सोना वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनान–चंद्रपुर मोटर मार्ग के नवनिर्माण का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया भूमिपूजन
Next: कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर, यूसीसी संशोधन और पर्यटन नियमावली को मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.