Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फाइनेंस कंपनी दफ्तर में ग्राहक का सोना गायब कर रख दिया नकली सोना
  • देहरादून

फाइनेंस कंपनी दफ्तर में ग्राहक का सोना गायब कर रख दिया नकली सोना

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
default featured image

देहरादून। फाइनेंस कंपनी के प्रिंस चौक स्थित दफ्तर में ग्राहक का गिरवी रखा सोना निकालकर उसकी जगह नकली रख दिया गया। बैंक में ग्राहक के रकम नहीं चुकाने पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस बीच ऑडिट जांच हुई तो असली सोने की जगह पैकेटों में नकली सोना रखा मिला। इसे लेकर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि घटना आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के प्रिंस चौक स्थित दफ्तर की है। इसे लेकर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर पंकज कुमार गुप्ता निवासी देहराखास ने तहरीर दी। कहा कि कंपनी की प्रिंस चौक के पास स्थित शाखा में वर्ष 2012 में गुरप्रीत सिंह आहलुवालिया निवासी त्यागी रोड का तीन पैकेट में सोना रखा गया। उन्हें इसके बदले सवा तीन लाख रुपये का लोन दिया गया। लोने लेने वाले ने समय-समय पर लोन की किश्त जमा नहीं की और न ही लोन की पूरी रकम चुकाकर अपना सोना वापस लिया। ऐसे में नीलामी का नोटिस दिया गया। बीते अप्रैल महीने में शाखा आडिटर अंकित शाही ने आडिट किया। इस दौरान पाया कि उनके गिरवी रखे गए सोने को बदलकर नकली सोना रख दिया गया। पुराने सोने में केवल एक सोने का सिक्का रखा मिला। सोना शाखा के स्ट्रांग रूम में वर्ष 2012 से रखा था। इसे लेकर शाखा कर्मचारियों पर शक गया है। तहरीर पर अज्ञात शाखा कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी के साथ विवाद में गुस्साए पति ने बच्ची को जमीन पर पटका, हुई मौत
Next: मौसम पूर्वानुमान: 16 मई के बाद करवट बदल सकता है मौसम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.