Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, 01 लाख 26 हजार रुपये गंवाए
  • देहरादून

फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, 01 लाख 26 हजार रुपये गंवाए

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  फेसबुक पर एक महिला को दोस्ती करनी भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने दोस्त बनकर गिफ्ट भेजने और फिर मनी लॉड्रिंग का डर दिखाकर महिला से एक लाख 26 रुपये हड़प लिए। शिकायत के बाद सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि सारंधा नेगी निवासी सहसपुर ने तहरीर दी है। बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती लंदन में रहने वाले डॉ. टेडी हडसन नाम के व्यक्ति से हो गई थी। वह उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क करने लगा। एक दिन उसने बताया की उसकी पत्नी नहीं है। उसने उनकी बेटी के जन्मदिन के लिए गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला के मुताबिक मना करने के बाद भी उसने जिद की तो गिफ्ट भेजने के लिए उस पर विश्वास करके अपना पता दे दिया। इसके बाद इंडियन कस्टम विभाग का कर्मचारी बताते हुए एक व्यक्ति ने महिला को फोन किया। कहा कि एक पार्सल लदंन से आया है। इसको छुड़वाने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में 32 हजार 800 रुपये देने होंगे। फिर उस अज्ञात व्यक्ति की ओर से उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में उसने रुपये भेज दिए। इसके बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों से फोन आए। कहने लगे कि पार्सल में पैसे हैं। उसके ऊपर मनी लॉड्रिंग का केस हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने उससे पैसों की मांग की। बताया कि आरोपियों ने उससे 1 लाख 26 हजार 679 रुपये अपने खातों में डलवए। बार-बार पैसों की मांग पर उसे शक हुआ और उसने पूछताछ की तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार
Next: उत्तरकाशी में गोमुख कलश यात्रा का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.