Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फौजियों और पहाड़ के सीधे लोगों से ठगी करने वाला इनामी भूमाफिया गिरफ्तार
  • देहरादून

फौजियों और पहाड़ के सीधे लोगों से ठगी करने वाला इनामी भूमाफिया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के निवासियों और फौजियों को दून में जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर भूमाफिया और उसके सहयोगी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह वर्ष 2013 से जमीन की डील कर लोगों को ठगता आ रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। बताया कि 15 अक्तूबर 2025 को विक्रम सिंह निवासी सहस्रधारा रोड ने रायपुर थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि प्रदीप सकलानी, अभय कुमार और अजय सजवाण ने सोडा सरोली स्थित एक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे अपने परिचित की बताकर तीस लाख रुपये का सौदा कर लिया। आरोपियों ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बयाने की रकम हड़प ली। जब पीड़ित को जमीन के असली मालिकों के बारे में पता चला और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी लगातार फरार चल रहा था। जिस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रदीप सकलानी पुत्र भूपदेव सकलानी निवासी पशुपति हाईट्स बंजारावाला उम्र 42 वर्ष और अजय सजवाण पुत्र रमेश सिंह निवासी निवासी बछेत रोड, ग्राम औली, रायपुर को डालनवाला से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदीप जमीन की धंधेबाजी में शातिर अपराधी है। वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार देहरादून के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकान बदल रहा था और हर दो-तीन महीने में अपना ठिकाना बदल देता था। रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार उनकी टीम ने लंबी सुरागरसी के बाद दोनों को दबोचा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
Next: सड़कों पर नहीं होने दी जाएगी नमाज : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.