Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फौजी की खरीदी जमीन हाईवे में गई, मुआवजा कोई और हड़प गया
  • देहरादून

फौजी की खरीदी जमीन हाईवे में गई, मुआवजा कोई और हड़प गया

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  फौजी की खरीदी गई जमीन पर धोखाधड़ी हो गई। जमीन का हाईवे में अधिग्रहण हुआ तो उसका मुआवजा किसी और ने हड़प लिया। फौजी की शिकायत पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल और वर्तमान में पठानकोट (पंजाब) में तैनात जवान नितेश कोटनाला ने एसएसपी को तहरीर दी। नितेश ने बताया कि पांच जून 2017 को उन्होंने शिमला बाईपास रोड स्थित रतनपुर के रहने वाले मनमोहन जुयाल से शीशमबाड़ा में 125.46 वर्गमीटर जमीन खरीदी। बाद में पता चला कि खरीदी गई जमीन का राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के लिए सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। तब नितेश ने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया। वहां उन्हें पता चला कि जो जमीन उन्हें मौके पर दिखाई गई थी वह राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम पर है ही नहीं। इतना ही नहीं, उस जमीन का मुआवजा भी मुकेश नामक किसी अन्य व्यक्ति ने प्राप्त कर लिया है। ठगी का अहसास होने पर जब फौजी ने विक्रेता मनमोहन जुयाल से स्पष्टीकरण मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। एसएसपी के निर्देश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनमोहन जुयाल निवासी रतनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्लर गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: यशपाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ज्योति रावत बनीं जिला सह संयोजक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.