Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फसलों के नुकसान पर बीमा राशि न मिलने से किसानों में आक्रोश
  • देहरादून

फसलों के नुकसान पर बीमा राशि न मिलने से किसानों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 24/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  किसानों को कृषि बीमा कंपनी से पिछले वर्ष फसलों को हुए नुकसान की एवज में अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर‌ भुगतान करवाने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि तहसील क्षेत्र के लगभग दो हजार से अधिक किसानों ने 2023 में खरीफ फसल में टमाटर, अदरक-लहसुन, राजमा, दलहन फसलों का बीमा कराया था। कहा कि पिछले वर्ष उनकी फसलें खराब हो गई थीं। इससे बीमा कंपनी को अवगत करा दिया गया था। कंपनी ने नुकसान का आकलन कर शीघ्र बीमा राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों को बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया। किसानों ने एसडीएम से बीमा कंपनी से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दिगंबर राणा, भरत राणा, अजयपाल राना, राजेन्द्र, अबल दास, टिंकू, अर्श बिल्जवान, मातबर सिंह, विरेन्द्र जोशी, तिरलोक सिंह, रामचंद्र, रणबीर, केवल सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटायर पुलिस कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next: राशिफल 25 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.