Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जीवाड़ा कर रहे दलालों पर अंकुश लगाने कि मांग को सौंपा ज्ञापन
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जीवाड़ा कर रहे दलालों पर अंकुश लगाने कि मांग को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। समाज कल्याण विभाग व श्रम कल्याण विभाग में दलालों द्वारा हो रहे फर्जीवाड़ा को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से सीएम धामी को ज्ञापन भेजकर इस पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है। शुक्रवार को बसपा के लोकसभा प्रभारी सतपाल सिंह बल व महानगरअध्यक्ष डॉ. एमए राहुल के नेतृत्व में बसपाईयों ने ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापान में कहा कि कुछ दलाल समाज कल्याण विभाग एवं श्रम कल्याण विभाग में फर्जीवाड़ा कर रहे सरकार को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे है। सरकार द्वारा कन्या विवाह हेतु अनुदान के नाम फर्जी विवाह का कार्ड बनवाकर उसे सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत सर्टिफिकेट प्राप्त कर उसे समाज कल्याण विभाग व श्रम कल्याण विभाग में दलालों द्वारा फाइल लगवाकर विभाग की तरफ से अनुदान प्राप्त कर आधा खुद रख लिया जाता है तथा आधा कार्ड धारक को दिया जाता है। ज्ञापन में बताया कि यह फर्जीवाडा विभागों में जोर-शोर से चल रहा है। बसपाईयों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जरूरतमंद लोगों को ही अनुदान देने की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्यवाही न होने पर समाज कल्याण विभाग के सामने धरना देने पर मजबूर होंगे। उन्होंने एसडीएम से भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की मांग की। यहां विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम, जिला प्रभारी खूब सिंह, गौरव कश्यप, कमर अब्बास, डॉ. इंदर सिंह सागर, राजेन्द्र कुमार, विजय कश्यप, गौरव कश्यम, साहेब सकलानौ, राजीव, मोहित, रोहित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में सेब एवं कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लिया जाए: सीएम
Next: सुई-कचाणू मार्ग जनता को किया समर्पित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.