Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • फर्जी वेबसाइट बनाकर 11.82 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
  • चमोली

फर्जी वेबसाइट बनाकर 11.82 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/08/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। चमोली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गुरुवार को आरोपी को पुरसाड़ी जिला कारागार भेज दिया गया है। 2024 में अजय सिंह निवासी हल्दापानी ने थाना गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से एक फर्जी वेबसाइट पर निवेश का लालच देकर उनसे 11,82,000 रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अनुरोध ब्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने बुधवार को चमोली टैक्सी स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र कुमार, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी जहांगीर पुरी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली है। इस ठगी के पीछे फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें निवेशकों को बड़े मुनाफे का झांसा देकर रकम हड़प ली गई। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध ब्यास, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल बनवीर सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को दी जानकारी
Next: स्टॉक मार्केटिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर 98 हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.