Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • फर्जी वित्तीय कंपनी का कोटद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़
  • पौड़ी

फर्जी वित्तीय कंपनी का कोटद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 10/12/2025
default featured image

कोटद्वार(आरएनएस)।  जनपद पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने बुधवार को एक और फर्जी वित्तीय कंपनी का पर्दाफाश करते हुए कंपनी के मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। बुधवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी वादिनी यास्मीन ने कोतवाली में 05 सितंबर 2024 को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि सितम्बर 2023 से सितम्बर 2024 तक बोहरा कंपनी के डायरेक्टर भीम सिंह के कहने पर उन्होंने कंपनी में एक वर्ष की अवधि के लिए खाता खोलकर 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 36,500 रुपये जमा किए। निर्धारित समय पूरा होने के पश्चात भी कंपनी द्वारा ब्याज सहित धनराशि वापस नहीं की गई और कंपनी के संचालकों ने ऑफिस बंद कर दिया था। मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में टीम गठित हुई। पता चला कि उक्त कंपनी द्वारा कोटद्वार क्षेत्र सहित राज्य के अन्य जगहों पर भी कई लोगों से भी इसी प्रकार के खाते खुलवाकर लाखों रुपये जमा कराए गए हैं। यह भी पता चला कि कंपनी मालिक के विरूद्ध देहरादून और टिहरी थाने में पहले भी धोखाधड़ी के मामले पंजीकृत हैं। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी दिलीप सिंह बोहरा (49) निवासी विनोद बिहार श्यामपुर, ऋषिकेश को बुधवार को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद द्वार एवं स्मारक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: राशिफल 11 दिसंबर

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.