Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • फर्जी ई-मेल से सप्लायर को 27 लाख की चपत
  • मध्य प्रदेश

फर्जी ई-मेल से सप्लायर को 27 लाख की चपत

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

कोरबा (आरएनएस)। बिजली प्लांट के एक सप्लायर द्वारा डीएसपीएम प्लांट के लिए कोलकाता की कंपनी से खरीदे गए उपकरण के लिए रकम जमा करने संबंधी फर्जी ई-मेल भेजकर 27 लाख की चपत लगा दी गई है। मामले की रिपोर्ट पर दर्री पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
दर्री थाना अंतर्गत साडा कॉलोनी निवासी आशीष गुलाटी बिजली प्लांट में उपकरण सप्लाई करता है। शहर के डीएसपीएम प्लांट में लगाने वाले उपकरण के लिए गुलाटी को ठेका मिला था। इसके बाद कोलकाता की एक कंपनी से उक्त उपकरण का 29 लाख 50 हजार में सौदा हुआ। गुलाटी ने कंपनी को ढाई लाख एडवांस दिया, जो कंपनी के बताए खाते में ट्रांसफर हुआ। इसके 5 दिन बाद कंपनी ने उपकरण तैयार होने की जानकारी देते हुए बाकी रकम 27 लाख भेजने के लिए ई-मेल किया। इस बीच कंपनी के ई-मेल आईडी से मिलते-जुलते नाम वाले ई-मेल आईडी से मेल कर नए बैंक खाता में रकम जमा करने को कहा। पहले जैसा प्रोफ ॉर्मा इनवाइस होने से गुलाटी को धोखा हो गया। उन्होंने 27 लाख उक्त खाता में जमा कर दिए। इसके बाद जब संबंधित कंपनी से उन्होंंने संपर्क किया, तब उनके खाते में रकम नहीं जमा होने का पता चला। इसके बाद ई-मेल मिलान करने पर फर्जी ई-मेल से धोखाधड़ी होने का पता चला। गुलाटी ने दर्री थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए ई-मेल हैक कर धोखाधड़ी होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक आश्रितों की मांग पर कैबिनेट में होगी चर्चा
Next: विस अध्यक्ष ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, विस भवन के लोकार्पण का दिया आमंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.