Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी दस्तावेज़ों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर आवेदन का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी दस्तावेज़ों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर आवेदन का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  खटीमा तहसील के वार्ड 11 चन्द्र वाटिका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता पद पर एक महिला द्वारा कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड निवासी एक महिला ने सीडीओ को आपत्ति पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है। तहसील के वार्ड 11 चन्द्र वाटिका निवासी कला गहतोड़ी ने आपत्ति पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम उमरूखुर्द खटीमा निवासी एक महिला ने वार्ड 11 चन्द्र वाटिका निवासी होने का झूठा दावा कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। बताया कि महिला ने स्थाई निवास प्रमाणपत्र के लिए गलत पता दर्ज कराया और अपने वास्तविक पते को छुपाया।
कहा कि महिला न तो पूर्व में चन्द्र वाटिका की निवासी थी और न ही वर्तमान में इस वार्ड में निवास करती है, इसलिए वह इस पद के लिए अयोग्य है। आपत्ति पत्र के साथ महिला का राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, माता का आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट, पूर्व में जारी स्थाई निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। उन्होंने सीडीओ से मांग की है कि महिला द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उसका आवेदन निरस्त किया जाए। इधर, सीडीओ मनीष कुमार ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी- दून मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Next: शराब पीने से रोकने पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.