Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी दस्तावेज से दूसरे की जमीन का मालिक बन बेचने की डील करने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

फर्जी दस्तावेज से दूसरे की जमीन का मालिक बन बेचने की डील करने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दूसरे बेचने की डील करने में फर्जीवाड़े से मालिक बने आरोपी को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस डील में शामिल तीन आरोपी राजपुर थाना पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिए थे। चौथे आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 10 जून को राकेश बत्ता निवासी महंत रोड, लक्ष्मण चौक ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि गिरीश कोटियाल, दिनेश कुमार अग्रवाल (सीनियर आर्किटेक्ट) और राजीव कुमार ने उन्हें धोरण में आईटी पार्क रोड पर एक प्लाट दिखाया। प्लाट का मालिक अरशद कय्यूम नाम का व्यक्ति बताते हुए पांच करोड़ रुपये में डील की। बत्ता को अरशद कय्यूम से मिलवाया गया। डील होने पर उन्होंने कुल 80 लाख रुपये का भगुतान कर दिया। रजिस्ट्री की तिथि तय होने पर राकेश बत्ता प्लॉट में कब्जा लेने पहुंचे। तब वहां एक अन्य अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति मौजूद थे। उनके पास उस जमीन की दो दशक से भी पुरानी रजिस्ट्री थी। तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 11 जून को गिरीश कोठियाल निवासी हरीपुर नवादा, दिनेश अग्रवाल निवासी रेसकोर्स और राजीव कुमार निवासी रावटी थाना हीमपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता लगा कि उन्होंने प्रमोद कुमार पुत्र रतिराम के फर्जी अरशद कय्यूम नाम के दस्तावेज बनाए। उसे जमीन का मालिक बनाते हुए जमीन बेचने का खेल खेला। पुलिस ने बुधवार शाम सहारनपुर से प्रमोद कुमार पुत्र रतिराम निवासी अनुराग विहार, थाना सदर बाजार, जिला सहानपुर, यूपी को गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को दून लाकर कोर्ट में पेश किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जून
Next: जमीन खरीदते वक्त आपराधिक रिकार्ड भी बताना होगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.