Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फड़ व्यवसायियों को बिना गारंटी मिल रहा दस हजार का ऋण
  • नैनीताल

फड़ व्यवसायियों को बिना गारंटी मिल रहा दस हजार का ऋण

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। डीएसए मैदान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने किया। इस बीच पहुंचे वेंडर्स को सरकार की इस योजना के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि फड़ व्यवसायियों को बिना गारंटी दस हजार का ऋण दिया जा रहा है। यहां आयोजित महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने फड़ व्यवसायियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में बताया। कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में फड़, रेहडी संचालकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नई योजना की शुरुआत की गई है। इसमें फड़ व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी के दस हजार का ऋण दिया जा रहा है। डीएम ने बताया कि अब तक नैनीताल में 1138 लोगों ने सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। इसमें से 938 को लाभ देते हुए ऋण भी दे दिया गया है। इस बीच मंजू बोरा, विजय कुमार समेत करीब 15 से अधिक फड़, रेहड़ी व्यवसायियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। नगर पालिका की ओर से हस्तकला, हस्तशिल्प समेत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए। इसमें स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने खरीदारी की। इस मौके पर डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय, हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, भाजपा नेता गोपाल रावत, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ईओ अशोक कुमार वर्मा, सभासद गजाला कमाल, प्रेमा अधिकारी, सागर आर्य, राजू टाक, भगवत रावत, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य, मनोज जोशी, तारा राणा, दया किशन पोखरिया, अरविंद पडियार, डीएस महासचिव अनिल गड़िया आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 31 जुलाई को हरियाली तीज और 2 अगस्त को मनाई जाएगी नागपंचमी
Next: समीक्षा पत्र की आपत्तिजनक भाषा पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.