Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • करंट लगने से फैक्ट्री मजदूर की मौत
  • हरिद्वार

करंट लगने से फैक्ट्री मजदूर की मौत

RNS INDIA NEWS 05/08/2020
rns featured image new

रुडकी। एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बगैर फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूर को रुडक़ी भेजा। जहां उसे मृत घोषित किया गया। बाद में वहां से सीधा मुजफ्फरनगर भेज दिया गया। परिजनों की सूचना पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता फैक्ट्री पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मौके पर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया तथा धरना समाप्त करने की घोषणा की गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 23 वर्षीय मजदूर को मंगलवार रात करंट लग गया। आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसे रुडक़ी सिविल अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके बाद मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भेजा गया वहां भी उसे मृत घोषित किया गया। परिजनों को जब घटना के संबंध में सूचना मिली तो वह फैक्ट्री के बाहर इक_ा होना शुरू हो गए। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को भी सूचना मिली। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पहले से ही मृतक के परिवार की महिलाएं फैक्ट्री गेट पर धरना देकर बैठे हुए थे। मौके पर इंस्पेक्टर मंगलौर प्रदीप चौहान, एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि यदि फैक्ट्री प्रबंधन वार्ता कर मामले का हल नहीं निकलता तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन हरकत में आया। फैक्ट्री प्रबंधन, मृतक के परिजनों तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता का दौर चला। जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मौके पर पीडि़त परिवार को ढाई लाख रुपये का नगद मुआवजा दिया गया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर सरकार से पीडि़त परिवार को सहायता राशि दिलाई जाएगी। परिजनों को नगद मुआवजा मिलने के बाद फैक्ट्री गेट से धरना प्रदर्शन समाप्त किए जाने की घोषणा कर दी। मृतक विनय कुमार पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम मानकी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर का निवासी था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: एचआरडीए ने व्यावसायिक भवन को सील किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.