Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईएसआई आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं पर असमंजस
  • देहरादून

ईएसआई आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं पर असमंजस

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    ईएसआई के जिला स्तर पर खोली गई डिस्पेंसरियों के आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शासन स्तर से आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को विस्तार न मिलने से निदेशालय ने लिखित रूप से इनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया है। हालांकि शासन से मंजूरी मिलने की प्रत्याशा में कर्मचारियों को मौखिक रूप से काम जारी रखने को कहा गया है। एक साल पहले जिलों में ईएसआई की डिस्पेंसरियों को विस्तार दिया गया। इन डिस्पेंसरियों में आउटसोर्स पर फार्मासिस्ट, कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालकों को तैनात किया गया। एक साल से यही आउटसोर्स कर्मचारी इन डिस्पेंसरियों का जिम्मा संभाले हुए हैं। इन कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च को समाप्त होने से पहले ईएसआई निदेशालय की ओर से इनके पदों को विस्तार देने का प्रस्ताव शासन को भेजा।
शासन में एक महीने से इस प्रस्ताव को बुरी तरह उलझा कर रख दिया गया। अनुभाग से लेकर उच्च स्तर तक फाइल उलझती रही। इस उलझन के कारण 31 मार्च गुजर गई और शासन स्तर से कर्मचारियों की सेवाओं को विस्तार देने की फाइल मंजूर नहीं हो पाई। ऐसे में निदेशालय ने इन कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के होते ही शासन स्तर पर हड़कंप मच गया। उच्च स्तर से गहरी नाराजगी जताने के बाद दोबारा शासन स्तर पर फाइल दौड़ा दी गई है। इधर निदेशालय स्तर से कर्मचारियों को मौखिक रूप से काम जारी रखने को कहा गया है।

विभागीय ढांचे मे नियमित पद के सापेक्ष रखे गए आउटसोर्स कार्मिकों की सेवाएं 31 मार्च को समाप्त हो गईं हैं। पूरे विभाग में आउट सोर्स के माध्यम से तैनात कार्मिकों की संख्या 75 प्रतिशत से भी अधिक है। ये प्रकरण शासन स्तर पर गतिमान है। ऐसे में शासन से अनुमति मिलने की प्रत्याशा में कर्मचारियों की सेवाओं को यथावत रखा जा रहा है। कार्मिकों को मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया है।     -दीप्ति सिंह, निदेशक ईएसआई

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी अनाज पर गीत लिखकर इनाम पाएं
Next: यूकेडी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे : उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.