Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी
  • देहरादून

ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा आयोग 26 नवंबर को 13 जिलों के 20 शहरों में कई केंद्रों पर कराएगा।आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने नियमानुसार श्रुतलेखक के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से दो दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर उससे मिल सकते हैं। उधर, आयोग ने जेई भर्ती और आईटीआई में प्रधानाचार्य श्रेणी-2 भर्ती परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 19 नवंबर की रात तक इसमें सुधार कर सकेंगे। मोबाइल नंबर, ई-मेल में बदलाव संभव नहीं होगा। नाम, पता आदि में निशुल्क संशोधन कर सकते हैं। श्रेणी, उपश्रेणी में संशोधन के लिए शुल्क देय होगा। आयोग ने पीसीएस-जे प्री परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले चार अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया है। अब ये मुख्य परीक्षा नहीं दे सकेंगे। आयोग ने 30 अप्रैल को प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई और 27 सितंबर को जारी किया गया था। तीन अक्तूबर को आयोग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए शुल्क जमा कराने को कहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 नवम्बर
Next: यूसीसी को लेकर धामी सरकार की तैयारियां पूरी, अगले सप्ताह से हो सकता है लागू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.