Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से जंग में पीछे हटे, तो हो जाएगी उनकी ‘हत्या’; एलन मस्क ने किया बड़ा दावा
  • अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से जंग में पीछे हटे, तो हो जाएगी उनकी ‘हत्या’; एलन मस्क ने किया बड़ा दावा

RNS INDIA NEWS 14/02/2024
rns featured image new

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार एलन मस्क ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि यदि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से जंग में पीछे हटे तो उनकी ‘हत्या’ हो सकती है। यही नहीं, उन्होंने रूस और यूक्रेन की जंग में रूस की पोजिशन पर भी बड़ी बात कही। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के स्पेसेज में ये दावा किया। इस दौरान उनके साथ इसमें कुछ सीनेटर्स भी शामिल थे, जो इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ यूक्रेन को जो आर्थिक मदद दी जा रही है, वो ठीक है या नहीं है।
जिन सांसदों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया, उनमें विस्कॉन्सिन के रॉन जॉनसन, ओहायो के जेडी वान्स, यूटाह के माइक ली के अलावा विवेक रामास्वामी और क्राफ्ट वेंचर्स के सह-संस्थापक डेविड सैक्स शामिल रहे। इस चर्चा के दौरान ही रॉन जॉनसन ने कहा कि जो भी रूस के खिलाफ यूक्रेन की जीत की उम्मीद कर रहे हैं, वे असल में एक सपने की दुनिया में जी रहे हैं। इस पर मस्क ने सहमति जताई। साथ ही कहा कि पुतिन यूक्रेन से जंग में नहीं हार सकते। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी नागरिक यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी संसद में लाए गए विधेयक को लेकर अपने प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे। इस खर्च से यूक्रेन को कोई मदद नहीं मिलेगी। युद्ध बढ़ाने से यूक्रेन का कोई भला नहीं होगा।
एलन मस्क ने ये भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर पहले ही इस जंग को जारी रखने का दबाव है। ऐसे में यदि वे पीछे हटते हैं तो उनकी हत्या भी हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कई लोग उन्हें पुतिन के समर्थन में बयान देने वाला मानते हैं, पर यह सही नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
Next: कांग्रेस ने की राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा, सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.