Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एकीकरण एवं राजकीयकरण की मांग को लेकर धरना जारी
  • पौड़ी

एकीकरण एवं राजकीयकरण की मांग को लेकर धरना जारी

RNS INDIA NEWS 24/01/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान के एकीकरण एवं राजकीयकरण की मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दो सूत्रीय मांगों को लेकर श्रीनगर में जल संस्थान और पेयजल निगम के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस संदर्भ में उन्होंने उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उत्तराखंड जल निगम परिसर में धरना देते हुए मोर्चा के गढ़वाल संयोजक एसएन जोशी ने कहा कि गत कई वर्षों से पेयजल निगम एवं जल संस्थान के एकीकरण एवं राजकीयकरण की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि एकीकरण व राजकीयकरण नहीं किए जाने से पेयजल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। उन्होंने शहरी विकास विभाग की ओर से पेयजल निगम एवं जल संस्थान के कार्यक्षेत्र में लगातार अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहरी विकास विभाग से सीवेज एवं पेयजल के कार्य भी संचालित कराए जा रहे हैं। संस्था के पास न्यूनतम तकनीकी अर्हता एवं अनुभव की कमी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन के साथ ही पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को तैयार होंगे। इस मौके पर सहायक अभियंता जगदीश सिंह, धन सिंह रावत, सुशील पटवाल, राजन कुमार टम्टा, सुभाष चंद्र बमराड़ा, अखिलेश, दीपक नेगी, नितिन नेगी, कीर्ति सिंह असवाल, अखिलेश, दीपक नेगी, नितिन नेगी, कीर्ति सिंह असवाल सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 महिला दरोगा समेत 21 के तबादले, जल्द हटेंगे कई इंस्पेक्टर
Next: बेरोजगार युवाओं को जोड़ेगी युवा कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.