Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एकांतवास पूरा करने के बाद मैदान में उतरेंगे सीएम
  • देहरादून

एकांतवास पूरा करने के बाद मैदान में उतरेंगे सीएम

RNS INDIA NEWS 31/03/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एकांतवास पूरा करने के बाद मैदान में उतरेंगे। इसके लिए पहले ही सभी आला अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारी मुकम्मल करने का फरमान जारी कर दिया गया है।
इसके अनुसार, मुख्यमंत्री जिलों के दौरों पर निकलेंगे और इस दौरान उनकी विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने की योजना है। इसलिए विभागीय सचिवों से प्रस्तावित उद्घाटनों और शिलान्यासों की सूची तलब की गई है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री की योजना पूरे प्रदेश का ताबड़तोड़ दौरे करने की थी, लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने बीजापुर स्थित सेफहाउस को अपना एकांतवास बना रखा है और वहीं से आला अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में उनके एकांतवास की अवधि खत्म हो जाएगी। इसके बाद वह जरूरी एहतियात के साथ फील्ड में नजर आ सकते हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के जिलास्तरीय दौरों को लेकर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानवता शर्मसार: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव
Next: कुम्भ ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 19.12.25_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.